बॉलीवुड

'कबीर सिंह' फेम निकिता दत्ता को मिली नेटफ्लिक्स की फिल्म

अभिनेत्री निकिता दत्ता को उनकी पहली नेटफ्लिक्स फिल्म मिली है जिसका नाम 'मस्का' है और इसमें उनके साथ अभिनेत्री मनीषा कोइराला भी हैं. निकिता ने कहा, "नेटफ्लिक्स की 'मस्का' का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं. इसमें कई सारे प्रतिभाशाली कलाकार हैं. मनीषा कोइराला हमारे साथ हैं और उनके साथ हर दिन सीखने का एक महान अनुभव रहा है.

'कबीर सिंह' फेम निकिता दत्ता को मिली नेटफ्लिक्स की फिल्म
मनीषा कोइराला, शिर्ले सेतिया, निकिता दत्ता (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री निकिता दत्ता (Nikita Dutta) को उनकी पहली नेटफ्लिक्स (Netflix) फिल्म मिली है जिसका नाम 'मस्का' (Maska) है और इसमें उनके साथ अभिनेत्री मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) भी हैं.

निकिता ने कहा, "नेटफ्लिक्स की 'मस्का' का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं. इसमें कई सारे प्रतिभाशाली कलाकार हैं. मनीषा कोइराला हमारे साथ हैं और उनके साथ हर दिन सीखने का एक महान अनुभव रहा है. मुझे इस परियोजना का इंतजार है जो आपको विभिन्न व्यक्तियों के साथ भावनाओं के भंवर में लेकर जाता है."

फिल्म के निर्देशक नीरज उडवानी हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स की है जो मूवी स्टार बनने का ख्वाब देखता है, लेकिन जब उसकी मुलाकात एक लड़की से होती है तो उसे सपने और भ्रम के बीच का अंतर पता चलता है एवं वह जिंदगी के उद्देश्य को बखूबी समझ पाता है.

निकिता ने हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) में जिया के किरदार से दर्शकों का ध्यान खींचा. निकिता टेलीविजन शो 'एक दूजे के वास्ते' और 'हासिल' में अपने काम के लिए भी जानी जाती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2019 11:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).