देश

बिहार में आंशिक बादल छाए, कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार, तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं. इस बीच बुधवार को कई इलाकों में हुई बारिश के बाद गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश के आसार नहीं हैं.

बिहार में आंशिक बादल छाए, कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार, तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज
छाए बादल (Photo Credit- Pixabay)

पटना : बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं. इस बीच बुधवार को कई इलाकों में हुई बारिश के बाद गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश के आसार नहीं हैं.

हालांकि, सीमांचल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश बारिश की उम्मीद है. बिहार के अन्य शहरों में, गुरुवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 25.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें : बिहार के बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की राज्यसभा में उठी मांग

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27.0 सेल्सियस दर्ज की गई थी. पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 32.10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).