बॉलीवुड

आयुष्मान खुराना ने 'आर्टिकल 15' को लेकर दिया बयान, कहा- इस फिल्म ने मुझ पर गहरा प्रभाव छोड़ा

आयुष्मान खुराना का कहना है कि 'आर्टिकल 15' में काम करने से उनकी आंखें खुल गई है और इस फिल्म ने भावनात्मक रूप से उन पर गहरा प्रभाव छोड़ा है. एक्टर ने कहा कि मैंने अपने करियर में पहली बार एक पुलिस अफसर के किरदार को निभाया. इसकी कहानी ने भावनात्मक रूप से मुझ पर गहरी छाप छोड़ी है. 'आर्टिकल 15' को इंटरनेट मूवी डेटाबेस (आईएमबीडी) पर अच्छी रेटिंग मिली है.

आयुष्मान खुराना ने 'आर्टिकल 15' को लेकर दिया बयान, कहा- इस फिल्म ने मुझ पर गहरा प्रभाव छोड़ा
आयुष्मान खुराना (Photo Credits: Youtube)

मुंबई : अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) का कहना है कि 'आर्टिकल 15' में काम करने से उनकी आंखें खुल गई है और इस फिल्म ने भावनात्मक रूप से उन पर गहरा प्रभाव छोड़ा है. आयुष्मान ने कहा, "मैंने अपने करियर में पहली बार एक पुलिस अफसर के किरदार को निभाया. इसकी कहानी ने भावनात्मक रूप से मुझ पर गहरी छाप छोड़ी है और इसने हमारी आंखें खोल दी है क्योंकि हम एक सुरक्षित दुनिया में रहते हैं जहां इस तरह के घटनाओं के होने की सूचना मिलती है और न्यूज चैनल पर दिखाया जाता है या अखबारों में पढ़ा जाता है, लेकिन इसके बाद भी हम किसी कार्रवाई को करने या बहस करने में विफल हो जाते हैं."

आयुष्मान ने आगे कहा, "एक समाज के रूप में हम अपने आसपास की घटनाओं को देखते हैं, लेकिन सच्चाई को नजरअंदाज कर अपनी सुविधाजनक शहरी बुलबुले में रहने का चुनाव करते हैं. मैं फिल्म को आईएमबीडी पर महीने के ब्रेकआउट शीर्षक बनने को देख संतुष्ट हूं क्योंकि मेरा मकसद इसकी कहानी के माध्यम से दर्शकों पर प्रभाव छोड़ना था और चाहता था कि लोग इस पर बात करना शुरु करें."

यह भी पढ़ें : भूमि पेडनेकर के जन्मदिन पर आयुष्मान खुराना ने दिया सरप्राइज, सितारों ने जमकर किया डांस, देखें वीडियो

आयुष्मान के मुताबिक, "मैंने हमेशा अपनी कहानी के माध्यम से समाज में मुद्दों को उठाने में यकीन रखा है क्योंकि भारत में लोगों पर बॉलीवुड का गहरा प्रभाव है." आयुष्मान को इस बात की खुशी है कि 'आर्टिकल 15' को इंटरनेट मूवी डेटाबेस (आईएमबीडी) पर अच्छी रेटिंग मिली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 02:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).