देश

Petrol and Diesel Price 1st August: पेट्रोल की कीमत में गिरावट दर्ज, डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

एक दिन के विराम के बाद गुरुवार को फिर पेट्रोल के दाम में गिरावट दर्ज की गई जबकि डीजल के भाव लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे. पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुबई मे 13 पैसे जबकि चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी. तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में फिर छह पैसे की कटौती की है.

Petrol and Diesel Price 1st August: पेट्रोल की कीमत में गिरावट दर्ज, डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
पेट्रोल-डीजल (Photo Credits: Getty)

Petrol and Diesel Price 1st August: एक दिन के विराम के बाद गुरुवार को फिर पेट्रोल के दाम में गिरावट दर्ज की गई जबकि डीजल के भाव लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे. तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में फिर छह पैसे की कटौती की है. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में फिर नरमी देखी जा रही है जिससे पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ने की संभावनाओं पर फिलहाल ब्रेक लग गया है.

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.80 रुपये, 75.44 रुपये, 78.42 रुपये और 75.60 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम भी पूवर्वत क्रमश: 66 रुपये, 68.19 रुपये और 69.17 रुपये और 69.71 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें : Petrol and Diesel 31st July: पेट्रोल की कीमत में गिरावट थमी, डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

तेल विपणन कंपनियों ने इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुबई मे 13 पैसे जबकि चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी. वहीं, डीजल दिल्ली और चेन्नई में सात पैसे जबकि मुंबई में आठ और कोलकाता में तीन पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया था.

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार आईसीई पर ब्रेंट क्रूड के अक्टूबर अनुबंध में गुरुवार को 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ 64.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. वहीं, नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई 1.19 फीसदी की तेजी के साथ 57.88 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).