विदेश

अफगानिस्तान: काबुल में फिर हुआ बम धमाका, 2 पुलिसकर्मियों की हुई मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को बम धमाके में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हो गए हैं. प्रशासन ने इस हादसे की पुष्टि की है. अधिकारी ने कहा, शवों और घायलों को एक पुलिस अस्पताल में भेज दिया गया है. अब तक 20 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए.

अफगानिस्तान: काबुल में फिर हुआ बम धमाका, 2 पुलिसकर्मियों की हुई मौत
काबुल में बम धमाका (Photo Credits : IANS)

काबुल : अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल में गुरुवार को बम धमाके में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हो गए हैं. प्रशासन ने इस हादसे की पुष्टि की है. आतंरिक मंत्रालय की प्रवक्ता नसरत रहीमी ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया, "पंजसद परिवार के पड़ोस में एक पुलिस चौकी के बाहर बिछाए गए एक आईईडी का जोरदार विस्फोट गुरुवार को तड़के 4.30 बजे हुआ जिससे लोग आहत हो गए हैं."

एक अधिकारी ने कहा, शवों और घायलों को एक पुलिस अस्पताल में भेज दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने नहीं लिया है.

यह भी पढ़ें : अफगानिस्तान : राजधानी काबुल में सीरियल बम ब्लास्ट, एक की मौत

इस राजधानी शहर की आबादी करीब 50 लाख है जिनकी जिंदगी पिछले कुछ वर्षो से निरंतर हो रही आतंकी हमलों से बेहद प्रभावित है. काबुल के उत्तरी भाग में एक भीड़-भाड़ वाले इलाके में रविवार के दिन एक राजनेता को निशाना बनाते हुए एक आतंकी हमला किया गया जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).