देश

दिल्ली में बीएसएफ जवान की 17 वर्षीय बेटी ने की आत्महत्या

बीएसएफ के एक जवान की 17 वर्षीय बेटी ने यहां अपने घर में कथित तौर पर सीलिंग फैन से लटककर आत्महत्या कर ली. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने कहा कि लड़की की मां को प्रिंसिपल से मिलने के लिए स्कूल बुलाया गया था, लेकिन जब वो मंगलवार को स्कूल गई तो, शिक्षक वहां से चले गए थे और उन्हें अगले दिन बुलाया गया.

दिल्ली में बीएसएफ जवान की 17 वर्षीय बेटी ने की आत्महत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

नई दिल्ली : बीएसएफ (BSF) के एक जवान की 17 वर्षीय बेटी ने यहां अपने घर में कथित तौर पर सीलिंग फैन से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस के अनुसार, उन्हें मंगलवार को दक्षिणी दिल्ली के साकेत इलाके से इस घटना की सूचना मिली थी.

दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने कहा, "एक टीम पुष्प विहार के सेक्टर 3 स्थित घर पर पहुंची और 12वीं कक्षा की छात्रा को उसके 'दुपट्टे' से पंखे से लटकता पाया. जांच के दौरान, पता चला कि इस लड़की के साथ पढ़ने वाली अन्य लड़की के माता-पिता ने उनके स्कूल प्रिंसिपल को लड़की द्वारा अपनी बेटी को पीटने की जानकारी दी थी."

यह भी पढ़ें : CCD संस्थापक वीजी सिद्धार्थ का अब तक कोई सुराग नहीं, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

पुलिस ने कहा कि लड़की की मां को प्रिंसिपल से मिलने के लिए स्कूल बुलाया गया था, लेकिन जब वो मंगलवार को स्कूल गई तो, शिक्षक वहां से चले गए थे और उन्हें अगले दिन बुलाया गया. डीसीपी ने कहा, "मामले में कुछ भी गलत नहीं पाया गया है. पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और शव परिजनों को सौंप दिया गया है. रिपोर्ट का इंतजार है."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).