मैक्सिको में न्यूज वेबसाइट के संपादक की हुई हत्या, शव बरामद, स्वतंत्र राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जांच के दिए आदेश
मैक्सिको के मोरेलस प्रांत में एक समाचार वेबसाइट के एक संपादक की हत्या कर दी गई, उनका शव पाया गया. मिली जानकारी के अनुसार बारागन का शव मंगलवार को जाकाटेपेस मोरेलस से मिला, इससे एक दिन पहले उनका अपहरण कर लिया गया था. पुलिस के अनुसार बारागन को पीटा गया और उनके सर में गोली मार दी गई.मैक्सिको के स्वतंत्र राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग शोक व्यक्त करते हुए इसकी जांच की मांग की है.
मैक्सिको सिटी : मैक्सिको के मोरेलस प्रांत में एक समाचार वेबसाइट के एक संपादक की हत्या कर दी गई, उनका शव पाया गया. पत्रकारों की वकालत करने वाले एक संगठन ने बुधवार को यह जानकारी दी. मैक्सिकन एसोसिएशन ऑफ डिस्प्लेस्ड एंड असॉल्टेड जर्नलिस्ट्स ने कहा, "ग्वेरेरो अल इंस्टेंट के संपादक रोजेलियो बारागन की हत्या हो गई. कुछ घंटों पहले एक लावारिस वाहन में उनका शव मिला, जिस पर घाव और चोटों के निशान हैं."
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बारागन का शव मंगलवार को जाकाटेपेस मोरेलस से मिला, इससे एक दिन पहले उनका अपहरण कर लिया गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, बारागन को पीटा गया और उनके सर में गोली मार दी गई.
यह भी पढ़ें : मेक्सिको में बंदूकधारियों ने की 8 लोगों की हत्या, 2 लोग हुए घायल
गुएरेरो अल इंस्टेंट के एक कर्मी ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, "ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, हमारे कामरेड रोगेलियो." मैक्सिको के स्वतंत्र राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बारागन की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए इसकी जांच की मांग की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2019 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

