मधुरिमा तुली ने विशाल आदित्य सिंह संग बॉन्डिंग को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- हम अब ज्यादा समझदार हो गए
विवादास्पद टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में पूर्व प्रेमी जोड़े मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह के बीच टकराव ने काफी सुर्खियां बटोरीं, हालांकि अब ये दोनों इस हादसे से उबर चुके हैं. ये दो कलाकार एक स्पेशल शो 'सलाम-ए-इश्क' के लिए दोबारा साथ आ रहे हैं, जिस पर मधुरिमा ने कहा, "हम अब पहले से काफी परिपक्व हो चुके हैं."