ICC T20 Ranking: लोकेश राहुल आईसीसी की T20 रैंकिंग में दूसरे नंबर पर बरकरार
भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर बरकरार हैं जबकि गेंदबाजों की सूची में आस्ट्रेलियाई लेफ्ट आर्म स्पिनर एश्टन एगर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं.
ICC T20 Ranking: भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर बरकरार हैं जबकि गेंदबाजों की सूची में आस्ट्रेलियाई लेफ्ट आर्म स्पिनर एश्टन एगर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. शानदार फॉर्म में चल रहे राहुल इस महीने की शुरुआत में न्यूजीलैंड में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दूसरे नंबर पर पहुंचे थे. राहुल के 823 अंक हैं और वह टॉप पर कायम पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम से पीछे हैं जिनके 879 अंक हैं.
भारतीय कप्तान विराट कोहली भी 673 अंकों के साथ 10वें नंबर पर बने हुए हैं. आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 25वें से 18वें और उनके टीम साथी स्टीवन स्मिथ 265 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 53वें नंबर पर पहुंच गए हैं.
गेंदबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में हैट्रिक सहित पांच विकेट लेने वाले एश्टन एगर छह स्थानों की छलांग लगाकर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. एगर के टीम साथी एडम जम्पा एक पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे और दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी पांच स्थान ऊपर उठकर तीन नंबर पर पहुंच गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2020 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

