कपिल देव ने कहा- एक क्रिकेट फैंस के तौर पर धोनी को खेलते हुए देखना चाहता हूं
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा है कि वह महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक हैं और इसी नाते वह उन्हें इसी साल अक्टूबर में होने वाले टी-20 विश्व कप में खेलते देखना चाहते हैं, लेकिन धोनी पर फैसला टीम प्रबंधन को लेना है. उन्होंने कहा, "एक प्रशंसक के तौर पर (मैं उन्हें टी-20 विश्व कप में खेलते हुए देखना चाहूंगा).