बॉलीवुड

विद्युत् जामवाल को उनकी मैनेजर ने गिफ्ट की शानदार बाइक, देखें Video

विद्युत जामवाल की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर है, क्योंकि मैनेजर ने अभिनेता को ट्रायम्फ मोटरसाइकिल तोहफे में दी है. वहीं अभिनेता का कहना है कि यह 'बीस्ट' उनके लिए आर्शीवाद की तरह है.

विद्युत् जामवाल को उनकी मैनेजर ने गिफ्ट की शानदार बाइक, देखें Video
अभिनेता विद्युत् जामवाल (फाइल फोटो)

मुंबई: विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर है, क्योंकि मैनेजर ने अभिनेता को ट्रायम्फ मोटरसाइकिल तोहफे में दी है. वहीं अभिनेता का कहना है कि यह 'बीस्ट' उनके लिए आर्शीवाद की तरह है. विद्युत ने आईएएनएस से कहा, "मेरे मैनेजर अब्बास सैय्यद का यह प्यार है. वह हमेशा से मेरी पीड़ादायक मांसपेशियों, पसीना टपकने, बहुत जल्दी सुबह उठने और लंबी सवारी के बाद भी बाइक की आवाज के लिए मेरे जुनून को जानते हैं. इस बीस्ट को पाना एक आशीर्वाद की तरह है."

 

 

View this post on Instagram

 

#VidyutJamwal #VidyutJammwal #AbbasSayyed #BFFGoals

A post shared by Singu_is_life (@its_kanchu) on

स्टार को जब उनके मैनेजर ने प्यारभरा यह तोहफा दिया तब वह भावुक हो गए. वहीं अब्बास ने कहा, "विद्युत बेहद संवेदनशील, समर्पित और एक अच्छे इंसान हैं. मैंने बहुत से लोगों के साथ काम किया है, लेकिन जो चीज उन्हें बाकियों से अलग करती है, वह है उनका ध्यान रखना, जो अपेक्षा से परे है और वह हमेशा अपनी टीम को प्रेरित करते हैं. वह हमेशा अपनी सफलताओं का जश्न हमारे साथ मनाते हैं.

यह भी पढ़ें: असीम रियाज के भाई उमर रियाज से शादी करेंगी रश्मि देसाई? एक्ट्रेस ने बताया सच

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2020 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).