आजम खान से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बोले- इसके पीछे राजनीतिक षडयंत्र
अखिलेश गुरुवार को सीतापुर जेल में बंद सांसद आजम खान से भेंट करने से पहुंचे. इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान राजनीतिक षड्यंत्र के शिकार हुए हैं. हिंसा कराना ही बीजेपी का गुजरात मॉडल है.
सीतापुर: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जेल भेजे गए पार्टी के नेता के बारे में कहा कि आजम खान (Azam Khan) राजनीतिक षड्यंत्र के शिकार हुए हैं. अखिलेश गुरुवार को सीतापुर जेल (Sitapur Jail) में बंद सांसद आजम खान से भेंट करने से पहुंचे. इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान राजनीतिक षड्यंत्र के शिकार हुए हैं. हिंसा कराना ही बीजेपी का गुजरात मॉडल है. उन्होंने कहा कि आजम खान को न्यायालय से इंसाफ मिलेगा. यह तो सभी को दिख रहा है कि आजम के खिलाफ यह राजनीतिक षड्यंत्र है, जिसके तहत उनको जेल में रहना पड़ रहा है. किसी के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई नहीं होनी चाहिए.
बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव के साथ नौ लोगों को जेल के अंदर आजम से भेंट करने की अनुमति दी गई है. सपा मुखिया ने कहा, "जब से बीजेपी की सरकार बनी है, उन (आजम खान) पर मुकदमे दर्ज कराए गए हैं. उनको साजिश के तहत फंसाया गया है. बीजेपी के नेता ने शिकायत की. बीजेपी से क्या उम्मीद करेंगे आप."
दिल्ली हिंसा पर अखिलेश ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली के दंगे नहीं रोक पाई. भारतीय जनता पार्टी समाज को बांटने की राजनीति करती है. उन्होंने कहा, "यह दुभाग्यपूर्ण है कि जो राष्ट्र के नाम पर वोट लेकर आए थे, आज हमें उन्हीं से राष्ट्र को बचाना पड़ रहा है. नफरत फैलाना और देश में आग लगाना ही गुजरात मॉडल है." यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की विधानसभा सदस्यता रद्द, फर्जी दस्तावेज देकर चुनाव लड़ने का आरोप
सपा सांसद आजम खां की बैरक में अखिलेश यादव के साथ विधान पार्षद आनंद भदौरिया, विधायक नरेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता और राधेश्याम जायसवाल समेत कई जनप्रतिनिधियों मुलाकात के लिए भेजा गया। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. इस दौरान जेल के बाहर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र थे.
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के मामले में आजम खां ने मंगलवार को पत्नी और बेटे के साथ रामपुर की अदालत में आत्मसमर्पण किया. इसके बाद इन सभी को 2 मार्च तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया. आजम पर 85 मुकदमे दर्ज हैं। कई मुकदमों में आजम के साथ पत्नी तजीन और बेटे अब्दुल्ला भी आरोपी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2020 11:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

