मधुरिमा तुली ने विशाल आदित्य सिंह संग बॉन्डिंग को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- हम अब ज्यादा समझदार हो गए
विवादास्पद टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' में पूर्व प्रेमी जोड़े मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह के बीच टकराव ने काफी सुर्खियां बटोरीं, हालांकि अब ये दोनों इस हादसे से उबर चुके हैं. ये दो कलाकार एक स्पेशल शो 'सलाम-ए-इश्क' के लिए दोबारा साथ आ रहे हैं, जिस पर मधुरिमा ने कहा, "हम अब पहले से काफी परिपक्व हो चुके हैं."
विवादास्पद टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में पूर्व प्रेमी जोड़े मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) और विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) के बीच टकराव ने काफी सुर्खियां बटोरीं, हालांकि अब ये दोनों इस हादसे से उबर चुके हैं. ये दो कलाकार एक स्पेशल शो 'सलाम-ए-इश्क' (Salaam-E-Ishq) के लिए दोबारा साथ आ रहे हैं, जिस पर मधुरिमा ने कहा, "हम अब पहले से काफी परिपक्व हो चुके हैं."
शो में ये दोनों 'जुदाई' और 'पल पल दिल के पास' जैसे बॉलीवुड गानों पर डांस करते नजर आएंगे. ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: मधुरिमा तुली के हाथों पिटाई के बाद डॉक्टर के पास पहुंचे विशाल आदित्य सिंह
मधुरिमा ने कहा, "यह डांस परफॉर्मेस जिसे हमने 'सलाम-ए-इश्क' में प्रस्तुत किया है, यह हमारे रिश्ते का एक सफर है, जिसमें कई सारे उतार-चढ़ाव रहे हैं. हर रिश्ता हमेशा सफल नहीं होता है. अब हम पहले से काफी ज्यादा समझदार हो गए हैं और अपनी जिंदगी में हो रही वाली को बेहतर ढंग से संभाल रहे हैं."
'सलाम-ए-इश्क' में कई और कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे जैसे कि शब्बीर अहलूवालिया, सेहबान अजीम, क्रिस्टल डिसूजा, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी. यह शो 29 फरवरी और 1 मार्च को जी टीवी पर प्रसारित होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2020 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

