मध्य प्रदेश सियासी खींचतान: ज्योतिरादित्य सिंधिया के पाला बदलने से बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं की बढ़ी टेंशन
बीजेपी नेता का आगे कहना है कि एक तरफ जहां सिंधिया की व्यक्तिगत छवि है, वहीं दूसरी ओर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से उनके बेहतर संबंध बन गए हैं. इसके अलावा सिंधिया उस परिवार से आते हैं, जिसने जनसंघ और बीजेपी की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई है, साथ ही सिंधिया राजघराने को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी महत्व देता है.