अरमान मलिक लॉन्च करेंगे अपना पहला इंग्लिश सॉन्ग
गायक कंपोजर अरमान मल्लिक अपना पहला अंग्रेजी भाषी एकल गाना 'कंट्रोल' 20 मार्च को लॉन्च करेंगे. गायक ने एरिस्टा रिकॉर्ड्स के साथ अनुबंध साइन किया है. इसी अनुबंध के तहत अरमान अपना पहला अंग्रेजी गाना 'कंट्रोल' रिलीज करेंगे.
न्यूयॉर्क: गायक कंपोजर अरमान मल्लिक (Armaan Malik) अपना पहला अंग्रेजी भाषी एकल गाना 'कंट्रोल' (Control) 20 मार्च को लॉन्च करेंगे. गायक ने एरिस्टा रिकॉर्ड्स के साथ अनुबंध साइन किया है. इसी अनुबंध के तहत अरमान अपना पहला अंग्रेजी गाना 'कंट्रोल' रिलीज करेंगे.
इस बारे में अरमान ने कहा, "अंग्रेजी संगीत लिखना और रिलीज करना मेरा सपना था और मुझे इस नई यात्रा को शुरू करने के लिए एरिस्टा रिकॉर्डस से बेहतर परिवार नहीं मिल सकता था. यह जानने से बेहतर कोई एहसास नहीं है कि मैं डेविड मैसी जैसे एक एक्जीक्यूटिव के बेहतरीन हाथों में हूं, जिन्हें वास्तव में मुझ पर और इस परियोजना पर विश्वास है और वैश्विक संगीत को लेकर मेरा और उनका नजरिया एक ही है. हम इस पर करीब एक साल से काम कर रहे हैं और मैं दुनिया के साथ अपने इस नए पहलु को साझा करने को लेकर काफी उत्साहित हूं."
यह भी पढ़ें: सिंगर अरमान मलिक ने फैन्स को किया हैरान, इंस्टाग्राम से सारे पोस्ट किए डिलीट
वहीं एरिस्टा के अध्यक्ष और सीईओ डेविड मेसी (David Massey) ने कहा, "अरमान के एरिस्टा परिवार में शामिल होने से हम खुश हैं. वह एक अंतर्राष्ट्रीय कलाकार हैं और हम उन्हें अमेरिका में परिचित कराने को लेकर उत्साहित हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2020 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

