बॉलीवुड

दिशा पटानी ने शेयर की भारतीय सेना में तैनात बहन खुशबू पटानी की ये फोटो

अभिनेत्री दिशा पटानी ने हाल ही में अपनी बहन की एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जो कि उनकी सेना में प्रशिक्षण के दिनों की है. गौरतलब है कि अभिनेत्री की बड़ी बहन खुशबू पटानी सेना में है.

दिशा पटानी ने शेयर की भारतीय सेना में तैनात बहन खुशबू पटानी की ये फोटो
अभिनेत्री दिशा पटानी और बहन खुशबू पटानी (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: अभिनेत्री दिशा पटानी (Disha Patani) ने हाल ही में अपनी बहन की एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जो कि उनकी सेना में प्रशिक्षण के दिनों की है. गौरतलब है कि अभिनेत्री की बड़ी बहन खुशबू पटानी (Khushboo Patani) सेना में है.

साझा की गई एक तस्वीरों में से एक में खुशबू छोटे बाल और शॉर्ट्स पहने हुए दिखाई दे रही हैं.

यह भी पढ़ें: दिशा पटानी-टाइगर श्रॉफ का ये पहला डांस वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग, बागी एक्टर के जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड ने किया शेयर!

यह भी पढ़ें: ‘मलंग के बाद फिल्म ‘एक विलेन’ के सीक्वल में नजर आएंगी दिशा पटानी

इस तस्वीर के कैप्शन में दिशा ने लिखा, "आपको सलाम, आप जिस चीज से गुजरी हैं मैं उससे गुजरने के बारे में कभी नहीं सोच सकती और मैं जिसे जानती थी आप उससे भी खूबसूरत लड़की के रूप में परिवर्तित हो गई हैं, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं." वहीं दूसरी तस्वीर में खुशबू मैदान में खड़ी नजर आ रही हैं, जिसमें वह महिला अधिकारियों से घिरी हैं. दिशा ने अपनी बहन को 'वंडर वुमन' कहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2020 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).