कोविड-19: दिल्ली की केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, पुलिसकर्मी- शिक्षकों की मौत पर एक करोड़ का मुआवजा
कोरोना वायरस से लड़ाई में मददगार पुलिसकर्मियों, अध्यापकों, प्रधानाचार्य, सिविल डिफेंस कर्मियों आदि की यदि कोरोना वायरस के कारण मौत हो जाती है, तो दिल्ली सरकार ऐसे कर्मचारियों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देगी. अभी तक यह मुआवजा केवल दिल्ली के अस्पतालों में रोगियों का उपचार कर रहे डॉक्टर्स, अन्य स्वास्थ्य कर्मियों व सफाई कर्मचारियों तक सीमित था.