MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 24th Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 24वां मुकाबला आज यानी 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स (MI vs PBKS) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस की टीम अपने पिछले मुकाबलों में मिली हार के बाद इस मैच में वापसी करना चाहेगी. वहीं, पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में है और जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह अहम मुकाबला है. ऐसे में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं, जबकि पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है. इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs PBKS 24th T20 Match Playing)

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Mumbai Indians Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team Match Scorecard)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 17-17 मैच जीते हैं. ऐसे में मुकाबला बराबरी का नजर आता है.

मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में संघर्ष कर रही है. टीम के पास सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में है. टीम के पास श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और मार्को यानसेन टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.