कोरोना का कहर: मध्य प्रदेश में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या 1402 हुई
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 14 सौ को पार कर गया. शनिवार का दिन इस मायने में अहम रहा कि एक भी कोरोना पीड़ित मरीज की मौत नहीं हुई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार की रात को जारी बुलेटिन के अनुसार, मरीजों की संख्या 1402 हो गई है. इंदौर अब भी मरीजों की संख्या में मामले में अव्वल बना हुआ है. यहां मरीजों की संख्या 891 हो गई है.
भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 14 सौ को पार कर गया. शनिवार का दिन इस मायने में अहम रहा कि एक भी कोरोना पीड़ित मरीज की मौत नहीं हुई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार की रात को जारी बुलेटिन के अनुसार, मरीजों की संख्या 1402 हो गई है. इंदौर अब भी मरीजों की संख्या में मामले में अव्वल बना हुआ है. यहां मरीजों की संख्या 891 हो गई है.
वहीं भोपाल में 213, जबलपुर में 16, उज्जैन में 23, मुरैना में 13, खरगोन में 47, बड़वानी में 26, छिंदवाड़ा चार, विदिशा 13, होशंगाबाद 23, खंडवा 32, देवास 20, रतलाम 13,धार में 24, रायसेन में सात, शाजापुर में छह, मंदसौर में नौ, श्योपुर में पांच व आगर मालवा और अलिराजपुर में पांच-पांच, शिवपुरी, ग्वालियर, रतलाम, बैतूल, सतना में दो-दो और सागर, टीकमगढ़ व अन्य राज्य से आए एक-एक मरीजों के नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं. यह भी पढ़े-कोरोना संकट: मध्य प्रदेश के इंदौर में स्वास्थ्य कार्यकर्ता का मोबाइल तोड़ा, देवास में सफाई कर्मी पर हमला
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई और मौत का आंकड़ा 69 बना हुआ है. अब तक इंदौर में 47, उज्जैन व भोपाल में छह-छह, खरगोन में चार और देवास में पांच व छिंदवाड़ा में एक मौत हुई है. वहीं अब तक 127 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. इनमें सबसे ज्यादा इंदौर से 71 और 31 भोपाल से हैं,
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 11:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

