टीवी

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने नई गैग सीरीज के लिए बांटे अपने-अपने काम

लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पटकथा लेखक पति हर्ष लिम्बाचिया ने गैग्स की एक ऑन-एयर सीरीज 'हम तुम और क्वारंटीन' नाम का एक शो बनाया है. भारती का कहना है कि उन्होंने और उनके पति ने शो की शूटिंग के लिए भूमिकाएं और जिम्मेदारियां बांट ली है, और वे दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आपसी तालमेल के साथ काम कर रहे हैं.

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने नई गैग सीरीज के लिए बांटे अपने-अपने काम
हम तुम और क्वारंटाइन (Photo Credits: IANS)

मुंबई: लोकप्रिय कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पटकथा लेखक पति हर्ष लिम्बाचिया (Harsh Limbachiya) ने गैग्स की एक ऑन-एयर सीरीज 'हम तुम और क्वारंटीन' नाम का एक शो बनाया है. भारती का कहना है कि उन्होंने और उनके पति ने शो की शूटिंग के लिए भूमिकाएं और जिम्मेदारियां बांट ली है, और वे दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आपसी तालमेल के साथ काम कर रहे हैं.

भारती ने कहा, "हमने घर पर अपने-अपने काम बांट लिए हैं. इसलिए, अगर मैं खाना बनाती हूं तो वह सफाई में मदद करते हैं. इसी तरह, हमने 'हम तुम और क्वारंटीन' की शूटिंग के लिए भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को बांटा है. मुझे लुक्स के साथ प्रयोग करना पसंद है, इसलिए मैंने अपने और हर्ष के लिए स्टाइलिग, बाल और मेकअप की जिम्मेदारी ली है, तो आप देख सकते हैं कि इसी वजह से हम दोनों ऑनस्क्रीन इतने अच्छे लगते हैं." यह भी पढ़ें: Malang Song Hui Malang Video: फिल्म ‘मलंग’ के नए गाने ‘मलंग हुई’ में दिखा दिशा पटानी का हॉट अंदाज

 

View this post on Instagram

 

One hour to #humtumaurquarantine Mon-fri. On COLORS TV @colorstv @bharti.laughterqueen

A post shared by Haarsh Limbachiyaa (@haarshlimbachiyaa30) on

कलर्स पर प्रसारित होने वाला यह शो दर्शकों को उनके लोकप्रिय शो जैसे 'छोटी सरदारनी', 'शक्ति अस्तित्व एहसास की', 'नाटी पिंकी कि लंबी लव स्टोरी' और 'पवित्र भाग्य' केकलाकारों के जीवन की झलक दिखाता है. हर्ष ने कहा कि भारती शानदार हैं और शो में काम करके हम दोनों को मजा आ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).