Sunil Grover सड़क किनारे भून रहे हैं मूंगफली, आपको भी खाने का दिया ऑफर (Watch Video)
सुनील सड़क किनारे एक दुकान में जाते हैं जहां मूंगफली का ढेर लगा है, मूंगफली का ढेर देख उन्हें चैन नहीं पड़ता है और वे बड़े चाव के साथ इसे भूनने लग जाते हैं.
Sunil Grover: कॉमेडियन व एक्टर सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. आए दिन वे कुछ न कुछ इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं जिसे देख यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पाते. पर मशहूर गुलाटी ने कुछ अलग किया है. इस बार वे सड़क किनारे मूंगफली भूनते दिख रहे हैं. सुनील सड़क किनारे एक दुकान में जाते हैं जहां मूंगफली का ढेर लगा है, मूंगफली का ढेर देख उन्हें चैन नहीं पड़ता है और वे बड़े चाव के साथ इसे भूनने लग जाते हैं. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, खाओ, खाओ, खाओ. Akshay Kumar दर्शकों के सामने कुछ नया लाने के लिए पूरी तरह से हैं तैयार, आपके जवाब का भी है अक्की को इंतजार (Watch Video)
सुनील ग्रोवर द कपिल शर्मा शो से काफी पॉपुलर हुए थे. इस शो में उन्होंने गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी के कैरेक्टर से जनता का खूब प्यार पाया. पर कपिल से विवाद के चलते सुनील ने शो छोड़ दिया था. सुनील के शो छोड़ने से उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था और आज भी दर्शक शो में उनको मिस करते हैं. देखें सुनील का वायरल वीडियो:
View this post on Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील आखिरी बार अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना के साथ गुडबाय में नजर आए थे. फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. अब सुनील शाहरुख खान के साथ एक्शन एंटरटेनर जवान में दिखाई देंगे. इस फिल्म को Atlee डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म अगले साल रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2022 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

