बॉलीवुड

टाइगर श्रॉफ ने साझा की 'बागी 3' की शूटिंग की यादें, कही ये बात

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की हालिया रिलीज फिल्म 'बागी 3' कोरोनावायरस महामारी के चलते सिनेमाघरों के अचानक बंद हो जाने से काफी प्रभावित हुई. अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में टाइगर एक बार फिर से एक्शन अवतार में नजर आए थे.

टाइगर श्रॉफ ने साझा की 'बागी 3' की शूटिंग की यादें, कही ये बात
टाइगर श्रॉफ (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की हालिया रिलीज फिल्म 'बागी 3' (Baaghi 3) कोरोना वायरस महामारी के चलते सिनेमाघरों के अचानक बंद हो जाने से काफी प्रभावित हुई. अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में टाइगर एक बार फिर से एक्शन अवतार में नजर आए थे. फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर, अंकिता लोखंडे, रितेश देशमुख जैसे कई और कलाकार भी थे. टाइगर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के एक दृश्य की शूटिंग की एक झलक को अपने प्रशंसकों संग साझा किया है.

टाइगर द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में वह अपने हाथों में बंदूकें लिए पहाड़ों के बीच एक मैदान में नजर आ रहे हैं, जहां तेज हवाएं भी चल रही हैं. यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की Sun Kissed फोटो, खूबसूरत के दीवाने हुए फैंस

अभिनेता ने इसके कैप्शन में लिखा है, "शून्य से सात डिग्री नीचे का तापमान मेरी हड्डियों में चुभ रही थी, स्ट्रॉम फैन उस पर और यातनाएं दे रही थीं, इन सबमें अपने निर्देशक अहमद खान के निदेर्शो को सुनने की बहुत कोशिश कर रहा था. जमीन पर खड़े रहने में काफी दिक्कतें आ रही थीं, शुक्र है हाथों में दो बंदूकें थीं. कपड़े भी सही से नहीं पहन रखे थे. 'बागी 3' के सेट पर बिताया हुआ एक दिन." यह भी पढ़ें: Coronavirus: करीना कपूर ने की लोगों से अपील, कहा- अपने घर को सेनीटाइज करने न भूलें

टाइगर की इस कड़ी मेहनत को देखकर उनके प्रशंसकों ने उनकी खूब सराहना की. एक ने लिखा, "आप सही में सुपरहीरो हैं." वहीं किसी और ने लिखा, "आप पर और आपकी मेहनत पर हमें गर्व है."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).