कोरोना वायरस का कहर: रूस में 24 घंटे के भीतर COVID-19 के 7,933 मामले, कुल संख्या 114,431 हुई
रूस में 24 घंटों को दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 7,933 लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जो एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं. देश में संक्रमितों की कुल संख्या 114,431 पहुंच गई है। यह जानकारी कोरोनावायरस प्रतिक्रिया केंद्र ने शुक्रवार को दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या 96 से बढ़कर 1,169 हो गई है, जबकि 13,220 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है. पिछले 24 घंटों में इस वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 1,601 है. देश के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मॉस्को ने पिछले 24 घंटों में 3,561 नए मामलों की पुष्टि की, जिससे यहां मामलों की कुल संख्या 57,300 हो गई.