दिल्ली बीजेपी संसद रमेश बिधुरी का केजरीवाल पर वार, कहा- कोरोनो वायरस के प्रकोप से निपटने में विफल रहे CM
हाल ही में दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन क्षेत्र में एक नियंत्रण क्षेत्र में कोरोना वायरस के 35 नए मामले सामने आए. जिसके बाद सरकार, स्वास्थ्य अधिकारियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गया.
नई दिल्ली: हाल ही में दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद (Tughlaqabad) एक्सटेंशन क्षेत्र में एक नियंत्रण क्षेत्र में कोरोना वायरस (Covid-19) के 35 नए मामले सामने आए. जिसके बाद सरकार, स्वास्थ्य अधिकारियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गया. कुछ गलियों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और पूरा क्षेत्र अब निगरानी में है. प्रशासन ने तीन लोगों को पॉजिटिव पाए जाने के बाद दक्षिण-पूर्व जिले के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में गली नंबर 26, 26-बी, 27 और 27-बी को सील कर दिया है.
क्षेत्र के सांसद रमेश बिधुरी (Ramesh Bidhuri) ने इस मुद्दे पर आईएएनएस से बात की और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को दोषी करार दिया. बिधुरी ने कहा, "जहां तक राष्ट्रीय राजधानी में कोरोनो वायरस के प्रकोप से निपटने का सवाल है, मैं केजरीवाल को 10 में से 1 अंक दूंगा." आईएएनएस ने सांसद रमेश बिधुरी से जमीनी सच्चाई जानने के लिए सवाल जवाब किया, यहां साक्षात्कार के अंश हैं. यह भी पढ़ें: कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाने के प्रबंध कर रही दिल्ली सरकार: केजरीवाल
सवाल: दिल्ली-एनसीआर में तुगलकाबाद सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों में से एक है. जमीन पर स्थिति क्या है और क्षेत्र के सांसद के रूप में आप क्या कदम उठा रहे हैं?
जवाब: देखिए, अधिकारियों द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं. लेकिन लोग सामाजिक दूरी का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं. दो लोग थे जो क्षेत्र में सामग्री वितरित कर रहे थे उन्होंने कोरोनावायरस मामलों को छिपाने का काम किया है, जबकि दो लोग बुखार के लक्षण दिखने के बाद भाग गए. जिसकी वजह से लगभग 70 परिवार अब इसका भुगतान कर रहे हैं. वे सभी अब आइसोलेशन में हैं.
सवाल: आपके अनुसार क्षेत्र में लॉकडाउन के उल्लंघन अभी भी हो रहे हैं?
जवाब: जब तक पुलिस क्षेत्र में गश्त करती है तब तक शहरवासी नियमों का पालन करते हैं. जैसे ही पुलिस हटती है, लोगों का बाहर निकलना शुरू हो जाता है.
सवाल: क्या लॉकडाउन को दिल्ली सरकार द्वारा और अधिक सख्ती से लागू किया जाना चाहिए?
जवाब: तबलीगी जमात मामला दिल्ली से ही शुरू हुआ, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, पुलिस और यहां तक कि गृह मंत्रियों ने भी जमातियों की यात्रा विवरण बताने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही. लेकिन केजरीवाल की तरफ से इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं आया. केजरीवाल यहां लोगों की सेवा करने के लिए नहीं हैं, बल्कि केवल राजनीति करने के लिए हैं.
यह भी पढ़ें: प्रवासी कामगारों की आवाजाही के लिये मानक प्रक्रिया पर काम जारी : केजरीवाल
भाजपा सांसद ने कहा, "केजरीवाल सरकार सभी मोर्चो पर विफल रही है. वह राशन वितरित करने में भी विफल रहे. राशन वितरण का जो उन्होंने लिंक जारी किया वह 15 दिनों तक काम नहीं कर रहा था. आज लोगों के पास टोकन नंबर हैं, लेकिन समय से उन्हें राशन नही मिल पा रहा है." उन्होंने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया कि बिना किसी स्क्रीनिंग के 5-7 लाख मजदूरों को बसों से आनन्द विहार छोड़ा गया. अगर दिल्ली आज हॉटस्पॉट है, तो उन्हीं का देन है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

