One Year of Modi Govt 2.0: मोदी सरकार ने दुसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों के नाम लिखा पत्र, कहा- कोई संकट भारत का भविष्य निर्धारित नहीं कर सकता
आज से एक साल पहले भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा. देश में दशकों बाद पूर्ण बहुमत की किसी सरकार को लगातार दूसरी बार जनता ने जिम्मेदारी सौंपी थी. यह अभियान, हर एक देशवासी के लिए, हमारे किसान, हमारे श्रमिक, हमारे लघु उद्यमी, हमारे स्टार्ट अप्स से जुड़े नौजवान, सभी के लिए, नए अवसरों का दौर लेकर आएगा.