फोर्ब्स की सूची में विराट कोहली इकलौते भारतीय खिलाड़ी
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली फोर्ब्स द्वारा जारी की गई दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष-100 में शामिल इकलौते भारतीय और इकलौते क्रिकेटर हैं. कोहली ने बीते साल में कुल 2.6 करोड़ डालर कमाई की जिसमें से 2.4 करोड़ डालर करार से कमाए हैं और बाकी के दो करोड़ डालर वेतन से कमाएं हैं.
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली फोर्ब्स द्वारा जारी की गई दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष-100 में शामिल इकलौते भारतीय और इकलौते क्रिकेटर हैं. कोहली ने बीते साल में कुल 2.6 करोड़ डालर कमाई की जिसमें से 2.4 करोड़ डालर करार से कमाए हैं और बाकी के दो करोड़ डालर वेतन से कमाएं हैं. कोहली ने इस साल इस सूची में 30 स्थान की छलांग लगाई है और अब वह 66वें स्थान पर आ गए हैं. 2019 में भी वह इस सूची में शीर्ष-100 में शामिल इकलौते भारतीय थे.
इस सूची में स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर पहले स्थान पर हैं. उन्होंने बीते साल में लगभग 10.63 करोड़ डालर की कमाई की है. इस स्टार टेनिस खिलाड़ी ने पुतर्गाल के स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ा है.
यह भी पढ़ें- विराट कोहली का फिटनेस वीडियो देखकर अर्जुन कपूर ने किया Troll, किया ऐसा कमेंट
फेडरर से पीछे रोनाल्डो हैं जिन्होंने 10.5 करोड़ जाल की कमाई की है. फुटबाल मैदान पर रोनाल्डो को प्रतिद्वंद्वी अर्जेटीना के लियोनेल मेसी तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने पिछले 12 महीनों में 10.4 करोड़ डालर की कमाई की है. ब्राजील के नेमार चौथे स्थान पर हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2020 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

