क्रिकेट

इशांत शर्मा ने कहा- टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने को लेकर प्रेरित थी

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का मानना है कि आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतना किसी भी क्रिकेटर के लिए बड़ी बात है. उन्होंने साथ ही कहा कि वह इस टीम का हिस्सा बन काफी खुश हैं जिसने आस्ट्रेलिया में इतिहास रचा.

इशांत शर्मा ने कहा- टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने को लेकर प्रेरित थी
इशांत शर्मा (Photo Credits: Getty Images)

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का मानना है कि आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतना किसी भी क्रिकेटर के लिए बड़ी बात है. उन्होंने साथ ही कहा कि वह इस टीम का हिस्सा बन काफी खुश हैं जिसने आस्ट्रेलिया में इतिहास रचा. विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2018-19 में आस्ट्रेलिया का दौरा किया था और चार टेस्ट मैचों की सीरीज अपने नाम की थी. इसी के साथ वह आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी थी.

ईशांत ने बीसीसीआई टीवी पर अपनी टीम के साथी मयंक अग्रवाल के साथ बात करते हुए कहा, "पहली बार आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतना किसी भी क्रिकेटर के लिए बड़ी बात है. यह मेरे लिए भी काफी बड़ी थी क्योंकि मैंने इससे पहले भी चार बार आस्ट्रेलिया का दौरा कर चुका था और जानता था कि यह कितना मुश्किल है. टीम में आस्ट्रेलिया में इतिहास रचने को लेकर प्रेरणा थी.

यह भी पढ़ें- बीसीसीआई के ट्रेनिंग सेशन में कोहली और रोहित का शामिल होना मुश्किल, मुंबई में फसें हैं दोनों स्टार खिलाड़ी

उस दौरे पर आस्ट्रेलियाई टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर नहीं थे. यह दोनों बॉल टेम्परिंग के कारण एक साल का बैन झेल रहे थे. इस बार जब भारतीय टीम आस्ट्रेलिया का दौरा करेगी तब उसकी कोशिश बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बनाए रखने की होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2020 06:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).