One Year of Modi Govt 2.0: गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर दी बधाई
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरे होने पर गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को बधाई दी है. इस मौके पर शाह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी. उन्होंने कहा है कि ईमानदारी नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतिबिंब प्रधानमंत्री मोदी पर जनता का अटूट विश्वास है.
नई दिल्ली, 30 मई: केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरे होने पर गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को बधाई दी है. इस मौके पर शाह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी. गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा, "ऐतिहासिक उपलब्धि से परिपूर्ण एक साल पूरे करने के लिए आपको बधाई."
साथ ही गृह मंत्री ने आशा जताई है कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारत ऐसे ही निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा. अमित शाह ने कहा, "6 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने कई ऐतिहासिक फैसले कर भारत की छवि को सुधारा है. 6 साल में खाई को पार कर विकास के पथ पर अग्रसर एक आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी है. इस दौरान गरीब कल्याण और निरन्तर समान्तर समन्वय की मिसाल कायम की गई है."
Undoing 6 decades in 6 years: PM @narendramodi has turned India into a self-reliant country brimming with self-confidence.
My article on #1YearOfModi2 :https://t.co/WJWBAFX8UR
— Amit Shah (@AmitShah) May 30, 2020
उन्होंने कहा है कि ईमानदारी नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतिबिंब प्रधानमंत्री मोदी पर जनता का अटूट विश्वास है. शाह ने कहा, "ऐसे में दूसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनाने के लिए जनता का धन्यवाद."
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2020 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

