Covid-19 World Wide Update: दुनियाभर में कोरोना वायरस से 97 लाख से अधिक संक्रमित, मौत का आकंडा 4.93 लाख के पार
जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 97 लाख के पार हो चुकी है, वहीं इससे होने वाली मौतें 500,000 हो चुकी है. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग ने अपने नए अपडेट में खुलासा किया है कि शनिवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 9,776,963 हो गई थी.