बॉलीवुड

मैं बोरिंग, कम बोलने वाली और संकोची हूं - सान्या मल्होत्रा

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा का कहना है कि वह कम बोलने वाली और संकोची हैं और वह खुद को अभिव्यक्त करने के लिए डांस और अभिनय का सहारा लेती हैं.उनसे अभिनय के प्रक्रिया के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मेरी कोई विशेष प्रक्रिया नहीं है, यह एक सीख है.

मैं बोरिंग, कम बोलने वाली और संकोची हूं - सान्या मल्होत्रा
सान्या मल्होत्रा (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) का कहना है कि वह कम बोलने वाली और संकोची हैं और वह खुद को अभिव्यक्त करने के लिए डांस और अभिनय का सहारा लेती हैं.उनसे अभिनय के प्रक्रिया के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मेरी कोई विशेष प्रक्रिया नहीं है, यह एक सीख है.

हर किरदार जो मैं निभाती हूं, वह हर फिल्म के साथ बदलता है. इसके अलावा खास तौर पर इसलिए भी क्योंकि मैंने 'दंगल' जैसी फिल्म से शुरुआत की थी और हम देख सकते थे कि जब आप कैमरे के सामने जाने से पहले कड़ी मेहनत करते हैं और खुद को तैयार करते हैं तो वह वास्तव में स्क्रीन पर दिखाई देता है." यह भी पढ़े: फातिमा सना शेख अपनी ‘दंगल’ को-स्टार सान्या मल्होत्रा को कर रही हैं डेट? जानें एक्ट्रेस का रिएक्शन

 

View this post on Instagram

 

😋📸 @harshita02

A post shared by Sanya Malhotra💥 (@sanyamalhotra_) on

खुद के बारे में उन्होंने कहा, "मैं बोरिंग हूं. साथ ही कम बोलने वाली और संकोची भी हूं, यानी एकदम शांत." वह खुद को कला के क्षेत्र में शामिल करना बहुत पसंद करती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2020 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).