Petrol and Diesel Price: फिर बढ़े फ्यूल के दाम, पेट्रोल 0.25 और डीजल 0.21 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा
पेट्रोल और डीजल की महंगाई तीन सप्ताह से जारी है. तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को लगातार 21वें दिन डीजल के दाम में वृद्धि की जबकि एक दिन छोड़ बाकी 20 दिन पेट्रोल के दाम इजाफ किया गया. पेट्रोल का भाव शनिवार को दिल्ली में 25 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 23 पैसे जबकि चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया.
नई दिल्ली, 27 जून: पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) की महंगाई तीन सप्ताह से जारी है. तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को लगातार 21वें दिन डीजल के दाम में वृद्धि की जबकि एक दिन छोड़ बाकी 20 दिन पेट्रोल के दाम इजाफ किया गया. पेट्रोल का भाव शनिवार को दिल्ली में 25 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 23 पैसे जबकि चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया. वहीं, डीजल की कीमत दिल्ली में 21 पैसे, कोलकाता में 18 पैसे, मुंबई में 20 पैसे और चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर हो गई है.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव बढ़कर क्रमश: 80.38 रुपये, 82.05 रुपये, 87.14 रुपये और 83.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है. डीजल का दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 80.40 रुपये, 75.52 रुपये, 78.71 रुपये और 77.61 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
यह भी पढ़ें: सरकार का भारत पेट्रोलियम के निजीकरण से पीछे हटने का कोई इरादा नहीं: धर्मेंद्र प्रधान
इस महीने के सात जून से पेट्रोल और डीजल के दाम में रोजाना बदलाव हो रहे हैं. इन 21 दिनों में दिल्ली में डीजल 11.01 रुपये लीटर महंगा हो गया है जबकि तीन सप्ताह में 20 बार पेट्रोल के दाम में वृद्धि के बाद पेट्रोल 9.12 रुपये लीटर महंगा हो गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2020 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

