बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर एक फाउंडेशन की शुरुआत करेगा उनका परिवार

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवारवाले सिनेमा, साइंस और स्पोर्ट्स जैसे हमेशा उनके दिल के करीब रहे क्षेत्रों में युवा प्रतिभाओं को सहयोग देने के लिए अभिनेता के नाम से एक फाउंडेशन का गठन करेंगे.

सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर एक फाउंडेशन की शुरुआत करेगा उनका परिवार
सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के परिवारवाले सिनेमा, साइंस और स्पोर्ट्स जैसे हमेशा उनके दिल के करीब रहे क्षेत्रों में युवा प्रतिभाओं को सहयोग देने के लिए अभिनेता के नाम से एक फाउंडेशन का गठन करेंगे. इसका नाम सुशांत सिंह राजपूत फाउंडेशन (एसएसआरएफ) रखा जाएगा. अभिनेता के परिवार ने पटना के राजीव नगर इलाके में स्थित उनके बचपन के घर को उनके प्रशंसकों के लिए एक स्मारक में तब्दील करने के अपने फैसले का भी ऐलान किया है.

उनकी तेरहवीं पर दिए गए एक बयान में यह ऐलान किया गया, जहां सुशांत के परिवार के सदस्यों ने इस बात पर अपनी इच्छा जताई कि अपने प्यारे गुलशन को उनके प्रशंसकों के दिलों में हमेशा जिंदा रखने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है. यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर यशराज फिल्म्स के प्रोडक्शन हेड से 5 घंटे तक हुई पूछताछ

ज्ञात हो कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदखुशी की पुष्टि की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2020 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).