नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पत्नी आलिया सिद्दीकी को कानूनी नोटिस भेजा
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कथित रूप से अपनी पत्नी आलिया को कानूनी नोटिस भेजा है. उन्होंने नवाज को 7 मई को तलाक का नोटिस भेजा था. नवाज द्वारा पत्नी को भेजे गए नोटिस में उनपर 'धोखाधड़ी में शामिल होने', 'जानबूझकर और सुनियोजित तरीके से मानहानि करने' और 'चरित्र की बदनामी' करने का आरोप लगाया गया है.
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने कथित रूप से अपनी पत्नी आलिया (Aaliya Siddiqui) को कानूनी नोटिस भेजा है. उन्होंने नवाज को 7 मई को तलाक का नोटिस भेजा था. टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम की खबर के अनुसार, नवाज द्वारा पत्नी को भेजे गए नोटिस में उनपर 'धोखाधड़ी में शामिल होने', 'जानबूझकर और सुनियोजित तरीके से मानहानि करने' और 'चरित्र की बदनामी' करने का आरोप लगाया गया है. नोटिस में यह भी कहा गया है कि अभिनेता ने 19 मई को 15 दिन के अंदर आलिया के नाटिस का जवाब दिया था.
आलिया ने कथित रूप से हाल के ही साक्षात्कार में कहा था कि वह अपने बच्चों की स्कूल की फीस देने में सक्षम नहीं हैं, क्योंकि नवाज ने उन्हें मासिक भत्ता देना बंद कर दिया है. अभिनेता के वकील ने आलिया के दावों को खारिज कर दिया है. यह भी पढ़े: चाचा मीनाज सिद्दीकी की गंदी हरकतों को नजरअंदाज करते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भतीजी साशा सिद्दीकी ने एक्टर पर लगाया बड़ा आरोप
नवाज के वकील अदनान शेख ने वेबसाइट से कहा, "मेरे क्लाइंट द्वारा ईएमआई अभी भी दिया जा रहा है. बच्चों से जुड़े अन्य खर्च जवाब भी दिया जा रहा है. तलाक के नोटिस का भी जवाब दिया गया. उन्होंने इन आरोपों के जरिए नवाज को बदनामी करने के कोशिश की." यह भी पढ़े: क्या नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने तलाक के अलावा ऐलिमनी के तौर मांगे हैं 30 करोड़ रुपए और 4 BHK का फ्लैट?
इसके अलावा, अभिनेता ने अपने नोटिस में पत्नी से उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने और जो हाल में उन्होंने कहा है, उसके लिए लिखित स्पष्टीकरण की मांग की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2020 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

