COVID-19 Worldwide Update: दुनियाभर में 1 करोड़ के करीब पहुंचा कोरोना महामारी का आकड़ा, संक्रमण से 4.98 लाख से अधिक की हुई मौत
जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 1 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 498,000 से अधिक हो गई है. रविवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 9,950,945 थी, जबकि घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 498,135 हो गई.