विदेश

COVID-19 Worldwide Update: दुनियाभर में 1 करोड़ के करीब पहुंचा कोरोना महामारी का आकड़ा, संक्रमण से 4.98 लाख से अधिक की हुई मौत

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 1 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 498,000 से अधिक हो गई है. रविवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 9,950,945 थी, जबकि घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 498,135 हो गई.

COVID-19 Worldwide Update: दुनियाभर में 1 करोड़ के करीब पहुंचा कोरोना महामारी का आकड़ा, संक्रमण से 4.98 लाख से अधिक की हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

वाशिंगटन, 28 जून: जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 1 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 498,000 से अधिक हो गई है. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि रविवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 9,950,945 थी, जबकि घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 498,135 हो गई.

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका (America) 2,507,930 मामलों और 125,511 मौतों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है. वहीं दूसरे स्थान पर ब्राजील (Brazil) है, जहां संक्रमण की संख्या 1,313,667 और इससे होने वाली मौतों की संख्या 57,070 है.

यह भी पढ़ें: COVID-19 Lockdown Extension: बढ़ते कोरोना संकट के बीच इन राज्यों ने बढ़ाया लॉकडाउन, यहां देखें पूरी लिस्ट

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों की ²ष्टि से रूस तीसरे (626,779) रैंक पर है, और उसके बाद भारत (508,953), ब्रिटेन (311,727), पेरू (275,989), चिली (267,766), स्पेन (248,469), इटली (240,136), ईरान (220,180), मैक्सिको (212,802), फ्रांस (199,473), पाकिस्तान (198,883), तुर्की (195,883), जर्मनी (194,458), सऊदी अरब (178,504), बांग्लादेश (133,978), दक्षिण अफ्रीका (131,800) और कनाडा (104,878) हैं. वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में ब्रिटेन (43,598), इटली (34,716), फ्रांस (29,781), स्पेन (28,341), मैक्सिको (26,381), भारत (15,685) और ईरान (10,364) हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2020 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).