देश

मध्यप्रदेश में महिलाओं को रोजगार सुलभ कराने की पहल में बनाए गए 10 लाख मास्क

मध्य प्रदेश में महिलाओं ने कोरोना काल में 10 लाख से ज्यादा मास्क (Mask) का निर्माण किया है. महिलाओं ने यह मास्क जीवन शक्ति योजना के तहत बनाए हैं. कोरोना काल में लोगों को कम कीमत पर मास्क मिल सकें और महिलाओं को रोजगार सुलभ कराने की पहल की गई है. ज्ञात हो कि कोरोना संकटकाल में जीवन शक्ति योजना ने शहरी एवं ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया.

मध्यप्रदेश में महिलाओं को रोजगार सुलभ कराने की पहल में बनाए गए 10 लाख मास्क
मास्क (Photo Credits: Twitter)

भोपाल, 28 जून: मध्य प्रदेश में महिलाओं ने कोरोना काल में 10 लाख से ज्यादा मास्क (Mask) का निर्माण किया है. महिलाओं ने यह मास्क जीवन शक्ति योजना के तहत बनाए हैं. कोरोना (Coronavirus) काल में लोगों को कम कीमत पर मास्क मिल सकें और महिलाओं को रोजगार सुलभ कराने की पहल की गई है.

आधिकारिक ब्यौर के अनुसार जीवन शक्ति योजना के तहत अब तकर राज्य में 10 लाख 11 हजार से ज्यादा मास्क महिला उद्यामियों ने बनाए हैं. जीवन शक्ति योजना के तहत यह मास्क बनाए गए हैं. अब तक इन्हें एक करोड़ नौ लाख रुपये से अधिक राशि का भुगतान भी किया जा चुका है. महिला उद्यमियों द्वारा बनाये गए मास्क निर्धारित दर (11 रूपये प्रति मास्क) पर जिला स्तर में खरीदे जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु: मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं, IPS भास्कर राव ने कहा- होगी कानूनी कार्रवाई

ज्ञात हो कि कोरोना संकटकाल में जीवन शक्ति योजना ने शहरी एवं ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया. महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार ओर आमजन को कोरोना से सुरक्षित बनाने के लिये बड़ी संख्या में सस्ती दरों पर मास्क बनाने का कार्य प्रदेश में हुआ है. महिला उद्यमियों को दो करोड़ रुपये से अधिक राशि के लगभग 20 लाख मास्क बनाने के आर्डर दिये गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2020 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).