राजकुमार राव ने 'बाल कलाकार' पत्रलेखा की झलक साझा की
अभिनेता राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अभिनेत्री-गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के बचपन की कुछ तस्वीरों को साझा किया है. अभिनेता ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "बाल कलाकार..पत्रलेखा."
लॉकडाउन के चलते शूटिंग बंद होने के कारण बॉलीवुड स्टार्स अपने अपने घर पर मौजूद हैं और अपने फैमिली के साथ वक्त बीता रहे हैं. तो कोई अपनी पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर अपनी यादों को तरोताजा कर रहे है. इसी बीच बॉलीवुड के अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अभिनेत्री-गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekha) के बचपन की कुछ तस्वीरों को साझा किया है.
राजकुमार और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा की फोटो बहोत ही प्यारी लग रही हैं. फोटो में राजकुमार बचपन में गोलुमोलू क्यूट लग रहे हैं तो वहीं पत्रलेखा बहुत सुंदर लग रही हैं. अभिनेता ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "बाल कलाकार..पत्रलेखा." यह भी पढ़े: बधाई 2 लेकर आ रहे हैं मेकर्स लेकिन आयुष्मान खुराना की जगह राजकुमार राव होंगे लीड एक्टर?
अभिनेता इन दिनों कई थ्रोबैक तस्वीरें साझा कर रहे हैं उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा कर 'ओमेर्टा' के दिनों को याद किया.
राजकुमार राव की झोली में फिलहाल 'लूडो', 'रूहीअफ्जा' और 'छलांग' जैसी फिल्में हैं. अभिनेता मैन बुकर प्राइज विजेता उपन्यास 'द व्हाइट टाइगर' के एडेप्टेशन में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा संग भी नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2020 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

