Coronavirus Worldwide Update: दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या हुई 2.35 करोड़, अबतक 811,748 संक्रमित मरीजों की हुई मौत
दुनियाभर में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2.35 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 811,000 से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी. मंगलवार सुबह तक, कोरोना के कुल मामलों की संख्या 23,571,084 रही और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 811,748 हो गई.