विदेश

इजरायल से समझौता करके UAE अधिक सुरक्षित नहीं हो सकता: ईरान

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात इजरायल के साथ हाल ही में संबंधों को सामान्य करने के लिए किए गए समझौते के जरिए अधिक सुरक्षित नहीं हो सकता है. प्रेस टीवी ने यह जानकारी दी. ईरान ने संबंधों को सामान्य करने के लिए इजरायल और यूएई के बीच हुए हालिया समझौते की कड़ी निंदा की है.

इजरायल से समझौता करके UAE अधिक सुरक्षित नहीं हो सकता: ईरान
मोहम्मद जावेद जरीफ (Photo Credits: Facebook)

तेहरान, 25 अगस्त: ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE), इजरायल के साथ हाल ही में संबंधों को सामान्य करने के लिए किए गए समझौते के जरिए अधिक सुरक्षित नहीं हो सकता है. प्रेस टीवी ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ (Mohammad Javad Zarif) ने सोमवार को कहा, "यूएई ने सुरक्षा खरीदने के लिए इजरायल का रुख किया, जबकि इजरायल खुद को सुरक्षित रखने में भी असमर्थ है. जरीफ ने कहा, "अगर आपके पड़ोसी सुरक्षित नहीं हैं, तो आप सुरक्षित नहीं हो सकते."

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के देशों के बीच सहयोग क्षेत्र में व्यापार संबंधों और राजनीतिक संवाद के लिए एक उपयुक्त आधार प्रदान करेगा, जिसे बाद में क्षेत्र से बाहर के देशों के साथ बढ़ाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Ayatollah Khamenei Creates Twitter Account in Hindi: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामनेई ने बनाया हिंदी ट्विटर अकाउंट, देखें पहला ट्वीट

ईरान ने संबंधों को सामान्य करने के लिए इजरायल और यूएई के बीच हुए हालिया समझौते की कड़ी निंदा की है. 13 अगस्त को, इजरायल और यूएई ने 'संबंधों को पूर्ण रूप से सामान्य बनाने' की दिशा में काम करने के लिए, अमेरिकी मध्यस्थता के बीच एक समझौता किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2020 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).