Jayant Chaudhary Attacks Govt: आरएलडी नेता जयंत चौधरी बोले-किसानों को खत्म करने के लिए पड़ी लाठी
हाथरस कांड के बहाने खोई जमीन तलाशने निकले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में गुरुवार को लोकतंत्र बचाओ महापंचायत बुलाई. रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा, "लाठी मेरे ऊपर नहीं, बल्कि किसानों को खत्म करने के लिए पड़ी है." महापंचायत में यूपी, हरियाणा, राजस्थान के लोग शामिल हुए. रालोद की इस महापंचायत को सपा-कांग्रेस के अलावा भारतीय किसान यूनियन व 36 खाप मुखियाओं का समर्थन मिला.