Coronavirus Updates in Bihar: बिहार में कोविड-19 के 1,244 नए मामले आए सामने, राज्य में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 92 हजार के पार
बिहार में गुरुवार को कोरोना के 1,244 नए मामले सामने आए. राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या अब 1,92,671 तक पहुंच गई है, लेकिन राहत की बात है कि इसमें 1,80,357 स्वस्थ होकर घर भी जा चुके हैं. बिहार में सक्रिय (एक्टिव) मरीजों की संख्या में लगतार गिरावट आ रही है. फिलहाल राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 11,384 है.