क्रिकेट

South Africa: पूर्व क्रिकेटर Vernon Philander के भाई की गोली मारकर हत्या

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वार्नोन फिलेंडर के छोटे भाई की केपटाउन में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, टायरोन फिलेंडर बुधवार को रेवेन्समीड में अपने पड़ोसी के यहां पानी दे रहे थे तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.

South Africa: पूर्व क्रिकेटर Vernon Philander के भाई की गोली मारकर हत्या
वर्नोन फिलेंडर (Photo Credits: Twitter)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वार्नोन फिलेंडर के छोटे भाई की केपटाउन में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, टायरोन फिलेंडर बुधवार को रेवेन्समीड में अपने पड़ोसी के यहां पानी दे रहे थे तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने कहा है कि वह हत्या की जांच कर रही हैं और हत्यारा अभी भी फरार है.

इस साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले फिलेंडर ने लोगों का समर्थन देने के लिए शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मेरे परिवार ने आज रेवेन्समीड में एक हत्या का सामना किया है. मैं बस यह कहना चाहता हूं कि इस मुश्किल समय में परिवार की निजता का सम्मान किया जाए."

यह भी पढ़ें- ICC Test Rankings: विराट कोहली फिर बने बादशाह, पैट कमिंस गेंदबाजी में शीर्ष पर, पढ़े पूरी लिस्ट

उन्होंने कहा, "हत्या के इस मामले की जांच पुलिस कर रही है और हम सम्मानपूर्वक मीडिया से यह कहना चाहते हैं कि वो पुलिस को जांच करने के लिए जरूरी वक्त दे. इस समय मामले को लेकर जानकारी नहीं मिली है और अफवाहें हमारे परिवार के लिए इस समय मुश्किलें खड़ी कर देगी. टायरोन हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2020 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).