Coronavirus Cases in Israel: इजरायल में COVID19 के 2017 नए मामले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 289,875
इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कोविड-19 के 2,017 नए मामले दर्ज किए हैं, जिनके साथ यहां संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 289,875 तक पहुंच गया है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान और 55 लोगों की मौत हुई, जिसे जोड़ते हुए यहां अब तक इस घातक वायरस से 1,941 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है.