बॉलीवुड

Kangana Ranaut vs Deepika Padukone: कंगना रनौत ने बिना नाम लिए दीपिका पादुकोण पर कसा तंज, कहा - डिप्रेशन की दूकान चलाते हैं

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने मस्तानी दीपिका पादुकोण पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया है. यदि आप कंगना का नया ट्वीट देखें तो ऐसा ही लगता है. इसमें उन्होंने अपनी 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'जजमेंटल है क्या' पर हुए विवाद को लेकर कटाक्ष किया है.

Kangana Ranaut vs Deepika Padukone: कंगना रनौत ने बिना नाम लिए दीपिका पादुकोण पर कसा तंज, कहा - डिप्रेशन की दूकान चलाते हैं
कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

ऐसा लगता है कि बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने मस्तानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया है. यदि आप कंगना का नया ट्वीट देखें तो ऐसा ही लगता है. इसमें उन्होंने अपनी 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'जजमेंटल है क्या' (Judgementall Hai Kya) पर हुए विवाद को लेकर कटाक्ष किया है. कंगना ने शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) के मौके पर एक ट्वीट किया. इसमें फिल्म की एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "हमने मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता लाने के लिए जो फिल्म बनाई थी, उसे डिप्रेशन की दुकान चलाने वालों ने अदालत में खींचा था. मीडिया प्रतिबंध के बाद इस फिल्म का नाम बदला गया, लेकिन यह एक अच्छी फिल्म है, आज इसे देखें."

'जजमेंटल है क्या' फिल्म का नाम पहले 'मेंटल है क्या' था, लेकिन फिल्म के मूल शीर्षक को कई लोगों ने असंवेदनशील कहा था, जिसके कारण निर्माताओं ने इसका नाम बदल दिया था. इस फिल्म में राजकुमार राव भी थे. यह भी पढ़े: Kangana Ranaut vs Deepika Padukone: ड्रग्स विवाद में आया दीपिका पादुकोण का नाम तो कंगना रनौत ने की खिंचाई

दीपिका का 'द लिव लव लाफ फाउंडेशन' उन संगठनों में शामिल था, जिन्होंने 'मेंटल है क्या' के शीर्षक और पोस्टर की निंदा की थी. 'जजमेंटल है क्या' रिलीज होने पर बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाने में नाकाम रही थी. यह फिल्म कंगना द्वारा अभिनीत बॉबी के किरदार की कहानी का बताती है जिसका जीवन वास्तविकता और भ्रम के बीच झूलता रहता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).