SS Rajamouli Gets Birthday Message From Ajay Devgn: अजय देवगन ने फिल्म RRR के डॉयरेक्टर राजामौली को उनके जन्मदिन की दी बधाई, कहा- आपके साथ काम करना सन्मान की बात
तेलुगू फिल्म के प्रसिद्ध डॉयरेक्टर एस.एस राजामौली का आज जन्मदिन है. इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा आपको जानना और आरआरआर में आपके साथ काम करना सम्मान की बात है.
तेलुगू फिल्म के प्रसिद्ध डॉयरेक्टर एस.एस राजामौली (S. S. Rajamouli) का आज जन्मदिन है. इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgan) ने उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. अजय देवगन ट्वीट किया, "जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं प्रिय राजामौली गुरू. आपको जानना और आरआरआर में आपके साथ काम करना सम्मान की बात है. हमेशा के लिए शुभकामनाएं सर एसएस राजामौली."
अजय देवगन और एसएस राजामौली ने 2012 की फिल्म 'ईगा' में साथ काम किया है, जिसमें अजय ने 'ईगा' के हिंदी संस्करण 'मक्खी' के लिए अपनी आवाज दी थी.अजय देवगन और एसएस राजामौली अब आठ साल बाद फिर से साथ काम करेंगे. यह भी पढ़े: Happy Daughters Day 2020: अजय देवगन ने शेयर की अपनी बेबी गर्ल न्यासा देवगन की ये खूबसूरत फोटो, बेटी न्यासा को बताया अपनी ताकत
एस एस राजामौली एक एक्शन फिल्म आरआरआर में अभिनेता अजय देवगन को कास्ट किया है. इस फिल्म में अजय देवगन गेस्ट अपीरियंस करते नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ राम चरण, आलिया भट्ट और जूनियर एनटीआर भी हैं. वहीं राजामौली फिल्म 'बाहुबली 2' के बाद इस बिग प्रोजेक्ट पर काम करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

