Mask Compulsory in Rajasthan: कोरोना पर वॉर के लिए गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, मास्क पहनना होगा अनिवार्य, बनेगा नया कानून
राजस्थान सरकार एक ऐसा कानून लाने की योजना बना रही है, जिससे राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य हो जाएगा. इसके साथ ही ऐसा कानून लाने वाला यह पहला राज्य बन जाएगा. इसके साथ ही गहलोत ने बिना पटाखे के दिवाली उत्सव मनाने के लिए कहा. उन्होंने कहा, "पटाखों से प्रदूषण बढ़ता है, जो कोविड-19 रोगियों के जीवन के लिए खतरा हो सकता है.