पाकिस्तान में लड़कियों का बुरा हाल! फैसलाबाद में 15 लोगों ने 6 दिनों तक 2 बहनों की इज्जत के साथ किया खिलवाड़, इमरान प्रशासन पर उठ रहे सवाल
फैसलाबाद में दुष्कर्म की एक घटना ने पूरे पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है. यहां पंजाब प्रांत में 2 किशोर लड़कियों का अपहरण करने के बाद कथित तौर पर कम से कम 15 पुरुषों ने 6 दिनों तक उनके साथ दुष्कर्म किया.
फैसलाबाद (Faisalabad) में दुष्कर्म की एक घटना ने पूरे पाकिस्तान (Pakistan) को हिलाकर रख दिया है. यहां पंजाब प्रांत में 2 किशोर लड़कियों का अपहरण करने के बाद कथित तौर पर कम से कम 15 पुरुषों ने 6 दिनों तक उनके साथ दुष्कर्म किया. यह बर्बरतापूर्ण मामला पीड़िताओं की मां द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद सामने आया है. शिकायत में कहा गया है कि 11 सितंबर को उसकी 15 और 17 साल की दो बेटियों का अपहरण एक समूह ने किया था. इसके बाद उसकी बेटियों को विभिन्न जगहों पर ले जाया गया, जहां उनके साथ कम से कम 15 पुरुषों ने दुष्कर्म किया और इसका वीडियो भी बनाया.
पुलिस रिपोर्ट में मां के हवाले से लिखा गया है, "मेरी बेटियों को 6 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया, जहां संदिग्धों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया ..मेरी बेटियों को नशीले पदार्थ देकर उनकी अश्लील तस्वीरें खींची और उनका वीडियो रिकॉर्ड किया." पीड़ित की मां ने यह भी कहा, "हम गरीब लोग हैं। हम उन लोगों से लड़ नहीं सकते हैं और न ही हम वकीलों की फीस चुका सकते हैं. इसलिए हमने अपना घर छोड़कर कहीं और जाने का फैसला किया है." लड़कियों के घर वापस आने के बाद भी संदिग्धों ने परिवार को अकेला नहीं छोड़ा और वे जहां भी गए, उन्होंने इन बहनों के वीडियो बनाए. यह भी पढ़े: न्यूयॉर्क टाइम्स का खुलासा, लड़ाकू विमान बनाने के लिए चीन और पकिस्तान बना रहे ‘गोपनीय योजना’, चीन ने किया खंडन
पाकिस्तान में सामूहिक दुष्कर्म का यह मुद्दा सरकार के लिए एक गंभीर चुनौती बन गया है, क्योंकि पूरे देश, विशेष रूप से पंजाब प्रांत से अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के कई मामले सामने आए हैं.
हाल ही में, लाहौर-सियालकोट मोटर मार्ग पर दो संदिग्धों ने दो बच्चों की मां को लूटा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था. यहां के सामाजिक संगठन ऐसे मामलों को लेकर लगातार विरोध कर रहे हैं और आरोपियों को सार्वजनिक तौर फांसी देने की मांग कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

