IPL-13: सनराईजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल के सामने जीत के लिए रखा 220 रनों का लक्ष्य
सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को यहां के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी आईपीएल के 13वें सीजन के 47वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सामने 220 रनों का लक्ष्य रखा है
दुबई: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने मंगलवार को यहां के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी आईपीएल के 13वें सीजन के 47वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सामने 220 रनों का लक्ष्य रखा है. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही हैदराबाद की टीम के लिए बर्थडे ब्वॉय कप्तान डेविड वार्नर ने 34 गेंदों पर 8 चौकों और दो छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली जबकि उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए रिद्धिमान साहा ने 45 गेंदों पर 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए.
इन दोनों द्वारा पॉवरप्ले में जुटाए गए रिकार्ड 77 रनों की बदौलत हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट पर 219 रन बनाने में सफल रही. यह भी पढ़े: SRH vs DC 11th IPL Match 2020: आईपीएल के 11वें मुकाबले में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ
#IPL2020 Sunrisers Hyderabad set a target of 220 runs for Delhi Capitals in Dubai pic.twitter.com/sgFmd0aRSs
— ANI (@ANI) October 27, 2020
हैदराबाद के लिए मनीष पांडेय ने भी 31 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेली। केन विलियम्सन 11 रनों पर नाबाद लौटे. दिल्ली के लिए एनरिच नोट्र्जे और रविचंद््रन अश्विन ने एक-एक सफलता हासिल की.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

