बॉलीवुड

Mohabbatein turns 20: 'मोहब्बतें' के 20 साल होने पर अमिताभ बच्चन ने किया याद

मल्टीस्टारर फिल्म 'मोहब्बतें' को रिलीज हुए आज (मंगलवार) को 20 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म को याद किया. फिल्म में महानायक गुरुकुल कॉलेज के एक सख्त प्रिंसिपल की भूमिका निभाई है, जिसमें इनका नाम नारायण शंकर रखा गया है.

Mohabbatein turns 20: 'मोहब्बतें' के 20 साल होने पर अमिताभ बच्चन ने किया याद
फिल्म मोहब्बतें पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

मल्टीस्टारर फिल्म 'मोहब्बतें' (Mohabbatein) को रिलीज हुए आज (मंगलवार) को 20 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने फिल्म को याद किया. फिल्म में महानायक गुरुकुल कॉलेज के एक सख्त प्रिंसिपल की भूमिका निभाई है, जिसमें इनका नाम नारायण शंकर रखा गया है.

अमिताभ बच्चन ने फिल्म को याद करते हुए लिखा, "परंपरा, प्रतिष्ठा, अनुशासन..मोहब्बतें मेरे लिए कई वजहों से खास है. इस खूबसूरत प्रेम कहानी और इमोशन्स के रोलर कोस्टर के 20 साल. आपके द्वारा जाहिर किए गए प्यार के प्रति तहे दिल से आभारी हूं." यह भी पढ़े: Amitabh Bachchan Shares Photo with Katrina Kaif: अमिताभ बच्चन ने कैटरीना कैफ संग शेयर की थ्रोबैक फोटो, कही ये मजेदार बात! 

बॉलीवुड के दो लीजेंड्री स्टार्स अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के साथ फिल्म में ऐश्वर्या राय, उदय चोपड़ा, जुगल हंसराज, जिमी शेरगिल, किम शर्मा, शमिता शेट्टी और प्रीति झंगियानी ने अभिनय किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 08:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).