Vaani Kapoor एक के बाद एक 3 फिल्मों में दिखाएंगी अपना दम, कहा- इतना व्यस्त कभी नहीं रही
अभिनेत्री वाणी कपूर की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने के इंतजार में हैं. अभिनेत्री का कहना है कि काम के मामले में यह साल उनके लिए काफी अच्छा रहा है और इस बात से वह इंकार नहीं कर सकती हैं.
अभिनेत्री वाणी कपूर (Vaani Kapoor) की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने के इंतजार में हैं. अभिनेत्री का कहना है कि काम के मामले में यह साल उनके लिए काफी अच्छा रहा है और इस बात से वह इंकार नहीं कर सकती हैं. आने वाले समय में वाणी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अभिनीत फिल्म 'बेल बॉटम' (Bell Bottom) में नजर आएंगी, 'शमशेरा' (Shamshera) में वह रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ दिखाई देंगी और इसके अलावा, वह आयुष्मान खुराना अभिनीत 'चंडीगढ़ करे आशिकी' (Chandigarh Kare Aashiqui) का भी हिस्सा हैं.
अभिनेत्री ने कहा, "मैं इस बात से इंकार नहीं कर सकती कि यह साल काम के सिलसिले में मेरे लिए अच्छा रहा है. मैं खुश हूं कि मुझे इस तरह के मौके मिल रहे हैं। मैं इतना व्यस्त कभी नहीं रही हूं." यह भी पढ़े: Chandigarh Kare Aashiqui: आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की बनी जोड़ी, फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में साथ आयेंगे नजर
वाणी की पिछली फिल्म, वॉर में उन्हें हृतिक रोशन के साथ प्रस्तुत किया गया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की. वहीं वाणी कपूर के इस रोल ने उनकी जिंदगी बदल गई. ’’
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

